Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी मेले में पहली बार डब्ल्यूएफआई नियमों से होंगी कुश्तियांपूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि, 17 सितंबर को निकलेगी हनुमान शोभायात्रा

1 28

UP/ HATHRAS; प्रेसवार्ता में संयोजक विपुल गौड़ व दंगल कमेटी जानकारी देते हुए हाथरस। राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज के 115वें महोत्सव में 17 सितंबर से आयोजित होने वाले विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दंगल संयोजक विपुल गौड़ ने बताया कि पहली बार दाऊजी मेले के अखाड़े में डब्ल्यूएफआई के नियमों के तहत पुरुष और महिला वर्ग की कुश्तियां आयोजित होंगी। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक पुरुष और महिला पहलवान अलग-अलग वजन वर्गों में प्रतिभाग करेंगे।प्रेसवार्ता में बताया गया कि 17 सितंबर को पुरुष वर्ग में 57-65, 65-85 और 85 किलोग्राम से अधिक तथा महिला वर्ग में 55-60 और 65-70 किलोग्राम वजन वर्ग की कुश्तियां होंगी। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ विजेता घोषित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन से स्थानीय अखाड़ों के पहलवानों को कुश्ती संघ के नियमों के अनुरूप प्रतियोगिता का अनुभव मिलेगा और उनके लिए आगे के अवसर खुलेंगे। 18 से 22 सितंबर तक परंपरागत दंगल में देश-विदेश के नामचीन पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे।दंगल संयोजक विपुल गौड़ ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह आठ बजे गौशाला रोड स्थित अटल टाल अखाड़े से हनुमान शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा गौशाला रोड, बागमूला चौराहा, मेंडू गेट चौराहा, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार, सर्राफा चौराहा, पत्थर वाला बाजार, नयागंज और जामा मस्जिद चौराहा होते हुए दाऊजी मंदिर पहुंचेगी और वहां से दंगल अखाड़े पर पहुंचेगी। करीब 11:30 बजे शोभायात्रा के दंगल अखाड़े पहुंचने के बाद दंगल का शुभारंभ होगा।आयोजकों के अनुसार दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, बृजबहादुर सिंह, यतेंद्र शर्मा, शरद माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रेसवार्ता में दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सुभाष उपाध्याय, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, सुमित शर्मा, रानू ठाकुर, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, रूपेश दीक्षित, यश वार्ष्णेय, जय शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीन खंडेलवाल, गोपाल माहेश्वरी, गगन शर्मा, विकास भारद्वाज, अंकित गौड़, हरीश सेंगर, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, मनोज शर्मा, उदित शर्मा और सुग्रीव पंडित सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *