Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अलीगढ; एक रात में प्लाट का कमरा खाली, ड्रम से फावड़े तक ले गए चोर

1 23


मडराक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास स्थित एक प्लाट के कमरे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सरायगढ़ी बाईपास रोड, सासनीगेट निवासी विधा देवी पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर का प्लाट रुस्तमपुर सकत खां और बढ़ौली फतेह खां मार्ग पर रेलवे लाइन के पास है। प्लाट में एक कमरा बना हुआ है, जहां सामान रखा था। उनके बेटे नरेंद्र सुबह-शाम प्लाट पर आते-जाते रहते हैं। नरेंद्र सुबह करीब सात बजे प्लाट पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो एक प्लास्टिक का ड्रम, दो छोटे लोहे के ड्रम, एक टेबल, चार लोहे की परात और दो फावड़े गायब थे। अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा खोलकर सामान ले गए। घटना की जानकारी के बाद विधा देवी ने मडराक थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *