UP / Hathras। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हाथरस द्वारा एनपीए ऋणी ग्राहकों को राहत देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पात्र ग्राहक अपने पुराने ऋण खातों का नियमानुसार समझौता कराकर विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं।सहायक महाप्रबंधक आर.एस. वर्मा ने बताया कि लंबे समय से एनपीए खातों वाले पात्र ग्राहकों को ऋण निपटान के लिए नियमानुसार छूट दी जा रही है। ग्राहक दीवानी कचहरी में आयोजित लोक अदालत अथवा अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर उपलब्ध सेटलमेंट की जानकारी ले सकते हैं।सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के ग्राहकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सिकन्द्राराऊ शाखा में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। बैंक ने स्पष्ट किया है कि छूट का लाभ निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र खाताधारकों को ही मिलेगा।
Hathras; एनपीए ऋण खातों के निपटान पर मिलेगी विशेष छूट
Recommendation for You

UP/ Hathras; कीचड में होकर अंतिम संस्कार करने जाते ग्रामीणहाथरस। ग्राम पंचायत लोहर्रा में मोक्षधाम और…













