Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप, जिला अस्पताल में 35 वर्षीय युवक की मौत

1 16

UP/ Hathras; जिला अस्पताल में लगी कतार हाथरस। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोठी बेलनशाह निवासी महेश पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।बताया गया कि पेंटिंग का काम करने वाला महेश कई दिनों से बुखार से पीड़ित था और उसकी प्लेटलेट्स भी कम हो गई थीं। सोमवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को बुखार से पीड़ित 200 से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल के पर्चा व दवा काउंटर सहित डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई।जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अवधेश कुमार ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने छींकने वाले लोगों से उचित दूरी रखने और रुमाल आदि से बचाव करने की अपील की। डेंगू या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने तथा आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *