Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सासनी के कंकाली मंदिर भव्य जागरण के बाद हुआ महाप्रसाद वितरण

1 13

UP / Hathras। कस्बा सासनी स्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर परिसर में रविवार रात भक्तों द्वारा एक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस कार्यक्रम में पूरी रात माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना व आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
रविवार देर शाम से ही मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। रात लगभग 9 बजे आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया गया। इसके बाद बाहरी क्षेत्रों से आए भजन गायकों ने एक से पूरी रात माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय बना रहा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई विविध धार्मिक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सोमवार तड़के ब्राह्म मुहूर्त में माता रानी की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसमें सासनी और आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के पश्चात कन्या पूजन कराया गया और फिर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार सुबह से ही मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा के साथ सभी भक्तों में हलवा, पूरी और चने का प्रसाद वितरित किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों व मंदिर कमेटी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *