Breaking News
Hathras;राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में कोबरा यूनिट का नेतृत्व करेंगे लाडपुर के आशुतोष त्रिगुणायत प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एकतानगर में होने वाले आयोजन में मिली जिम्मेदारी, जनपद में खुशी की लहर Hathras;करवाचौथ की शाम घर से निकले युवक का शव जाऊ नहर पुल के पास मिलाअज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Hathras;ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कथित गलत चालानों के विरोध में भाकियू भानु ने सौंपा ज्ञापनचालानों की निष्पक्ष जांच और किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी Hathras;दिल्ली महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर प्रस्तावित रैली Hathras;बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल, चालक फरार
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; यजुर्वेद परायण वेद प्रचार सप्ताह का हुआ समापन, डॉ. पवित्रा विद्यालंकार ‘आर्य विद्वत सम्मान’ से अलंकृत

1 12

डॉ. पवित्रा विद्यालंकार को आर्य विद्वत सम्मान से अलंकृत करते हुए

UP / Hathras। श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में कंकड वाणी आर्य समाज वी •पी रोड मुंबई में आयोजित यजुर्वेद परायण वेद प्रचार सप्ताह का समापन जन्माष्टमी के अवसर पर धूमधाम से हुआ। स्थानीय कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की मुख्याधिष्ठात्री आचार्य डॉ. पवित्रा विद्यालंकार ने यज्ञ ब्रह्मा का दायित्व पूरी निष्ठा व विधि-विधान से निभाया।
सप्ताह भर चले इस आयोजन में गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने यजुर्वेद के वैदिक मंत्रों का सस्वर और ओजस्वी पाठ कर समूचे वातावरण को भक्तिमय व वेदज्ञानामृत से सराबोर कर दिया। यजुर्वेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित मुख्य समारोह में डॉ. पवित्रा विद्यालंकार को उनके उत्कृष्ट शास्त्रीय योगदान व कुशल संयोजन के लिए ‘आर्य विद्वत सम्मान’ से अलंकृत किया गया।
इसके साथ ही, मंच से वेद पाठ में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी में वैदिक संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के लिए गुरुकुल का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, आर्य समाज के प्रतिनिधि व गुरुकुल परिवार की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *