Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भाजपा जिलाध्यक्ष का युवा जोश ग्रुप रजि. टीम हाथरस के पदाधिकारियों ने किया भव्य सम्मान

हाथरस। भाजपा संगठन को मजबूती देने वाले नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा जी का युवा जोश ग्रुप रजि. टीम हाथरस के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ( सहपऊ वाले) द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ। जिसमें युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला । सम्मान के दौरान प्रेम सिंह कुशवाहा जी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके संगठनात्मक कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम मैं रमन गुप्ता संरक्षक, योगेश वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, हर्ष गुप्ता, प्रभात वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता, हेमंत गुप्ता आदि टीम के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *