Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने गौजिया अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर अपनी जताई नाराजगी

हाथरस। विकास खंड मुरसान के ग्राम पंचायत गौजिया में संचालित माधव अस्थाई गौशाला का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंश के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की तथा साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में टीन शेडों में गोबर जमा होने पर तत्काल नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही शीतलहर को देखते हुए गौवंश को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था और हवा से बचाव के समुचित प्रबंध कराने को कहा। उन्होंने गौशाला में पेयजल, चारा, भूसा, टीन शेड एवं अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान केयर टेकर उपस्थिति पंजिका, स्टॉक पंजिका, पशु चिकित्सक विजिट पंजिका आदि का अवलोकन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि गौशाला में 290 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं, जिनकी देखरेख हेतु पांच केयर टेकर तैनात हैं। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त गौशालाओं में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *