हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-509 (अलीगढ़-आगरा) के सादाबाद क्षेत्र का भ्रमण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आगरा चुंगी तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौराहा सहित चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स एवं अवैध कटों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटना-बहुल्य क्षेत्रों में अनधिकृत कटों को तत्काल बंद कराने, आवश्यक स्थलों पर बैरियर एवं हाई-मास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को अवैध पोलों का सर्वे कर हटाने तथा फुटपाथों पर अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर पंचायत के माध्यम से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में सभी की सहभागिता आवश्यक है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
डीएम, एसपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-509 के ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









