Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

हाथरस। घर में लहूलुहान हालत में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गई। गर्दन, चेहरे व आंख पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक वृद्ध का शव घर के अंदर पड़ा मिला है। बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। शव पर चोट के निशान हैं। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार हसायन थाना अंतर्गत अंडोली गांव में 73 वर्षीय अमरनाथ पुत्र श्याम लाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 9 जनवरी की सुबह घर में लहूलुहान हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। गर्दन, चेहरे व आंख पर चोट के निशान हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *