Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आरएसएस सेवकों ने किया महर्षि बाल्मीकी शोभायात्रा का स्वागत

सासनी। कस्बा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राम कथा लेखकमहर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर उनकी शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण के तहत सभी स्वयंसेवकों ने गांधी चैक में भव्य शोभा यात्रा का जोशीला स्वागत करते हुए शोभायात्रा में शामिल सभी शोभायात्रा पदाधिकारियों को पटका पहनाकर जलपान कराया तथा पुष्प वर्षा की।
नगर में महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधि धर्म जागरण के सासनी नगर संयोजक अनिल मिश्रा जी के नेतृत्व में आरएसएस के कार्यकर्ताओं की टीम ने शोभायात्रा का स्वागत और सम्मान किया। शोभायात्रा के पदाधिकारियों और सदस्यों का संघ के सेवकों ने अंगवस्त्र पहनाकर एव पुष्प अर्पित कर स्वागत सम्मान किया। साथ ही सभी यात्रा में शामिल जन समूह को जलपान कराया। मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस से आए जिला प्राचारक जयकिशोर ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि समाज में सभी वर्गों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। समाज में सभी हिंदू हैं ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सद्भाव का वातावरण बनता है। समाज के सभी लोगों को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए जिससे समाज में समरूपता एवं सद्भाव की भावना बनी रहे। इस समय लगभग तीस कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश में थे इनमें जिला संयोजक धर्म जागरण प्रवीण शर्मा, सह जिला संयोजक रवि चैधरी, पर्यावरण प्रमुख विपिन गौड, एवं जिला कृषि सुखबीर सिंह, के साथ खंड संयोजक योगेंद्र, खंड नगर के अनेकों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया। जिसमें प्रेम दत्त शर्मा, खगेंद्र शास्त्री, विभाग गौ सेवा प्रमुख अंशुल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर अध्यक्ष सुभेंद्र पाठक, लव तोमर, लवकुश, राजेंद्रजैंन, रणधीर सिंह राणा, अरविंद वार्ष्णेय सहित तमाम कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *