Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सादाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे दो किलोग्राम नशीला पदार्थ व नगदी बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षकके निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को नशीला पदार्थ (गाँजा) सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसका नाम राजवीर पुत्र सौदान सिंह निवासी कजरौठी थाना सादाबाद जनपद हाथरस है। जिनके कब्जे से दो किलोग्राम नशीला पदार्थ (गाँजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *