Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नेमि गिरनार 1500 किलो मीटर की पैदल पद यात्रा पर शहर में पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत,

रथ पर भगवान नेमिनाथ की उतारी आरती राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन का किया स्वागत
1008 फ़ीट का पचरंगा व तिरंगा झंडा को देखने के बाजारों में लगी भीड़, बाजारों में थे कूड़े के ठेर

हाथरस। दिल्ली से 1500 किलों मीटर की शुरू हुई श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा का शहर में प्रवेश करने पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया 1008 के पचरंगे जैन झंडे के साथ 1008 फीट का तिरंगा झंडा साथ चल रहा था। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन उनके साथ चल रहे अचल जैन सहित सभी का दुपट्टा पहना कर व तिलक लगा कर स्वागत किया था। अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस से शुरू हुई धर्म पद यात्रा में रथ पर सवार भगवान नेमिनाथ की शहर में दर्जनों स्थनों पर आरती की गई थी। अलीगढ़ रोड पर महावीर टायर के संचालक जयंती प्रसाद जैन गगन जैन राजीव जैन द्वारा, गिर्राज कॉलोनी पर संजीव जैन भूरा तथा बसंत बाग कॉलोनी पर विजय कुमार जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, सलिल जैन लोहिया द्वारा जबरदस्त पुष्प वर्षा करने के साथ सभी का दुप्पटा पहना कर स्वागत किया था ।श्री जैन नव युवक सभा संरक्षक विजय जैन लोहिया के आवास पर एक घंटे का नवकार महामंत्र का जाप किया था, जिसमे सेकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए थे। यहाँ ओर पद यात्रा का नमकीन उधमी पुनीत अग्रवाल, प्रमेंद्र गावर, गिरधर गोपाल वार्ष्णेय आदि ने भी स्वागत किया था। पद यात्रा में सुरजोबाई इंटर कालेज की छात्राये भी शामिल हुई थी। शहर के अंदर फेम् जिलाध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल ने अपने साथियो के साथ स्वागत कर पुष्प वर्षा करने के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन को प्रतीक चिन्ह के रूप में गाय देकर सम्मानित किया था। पद यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए नयागंज जैन मंदिर पहुची थी प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप जैन प्रवन्धक अनिल जैन गुड्डु मंत्री कमलेश जैन लाल वाले ने स्वागत कर सम्मानित किया था। राष्टीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि भारत के जैन तीर्थो को बचाने के साथ साथ समाज जागरूक करने के उद्देश्य से यह पद यात्रा शरू की है भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली पर आगामी 2 जुलाई को लड्डू चढ़ाने के लिए हजारों लोगों को जन सेलाव उमड़ेगा। उन्होंने बताया कि जिस जनपद से भी यात्रा निकल रही है वही रथ में सवार भगवान नेमिनाथ के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली से गिरनार तक पैदल अहिंसा धर्म पद यात्रा आगरा रोड स्थित कमला श्री बाटिका पहुची। स्वागत करने वालो में श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश जैन लाल वाले, सुधीर जैन जेवेलर्स, संजीव जैन भूरा, उपाध्यक्ष गगन जैन, जितेन्द्र जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, मंत्री आशीष जैन मोनू, उप मंत्री कपिल जैन चूरण, सौरभ जैन रानू, प्रचार मंत्री ललित जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया,श्री राकेश जैन, मुकेश जैन संदीप जैन, गिरीश जैन, अनूप जैन, बाल पंडित विशाल जैन वेद, जिनेन्द्र जैन सिम्पल, उमेश चंद जैन, पंकज जैन ट्रंक, धीरज जैन रिंकू, धर्मेंद्र जैन, रवि जैन, राहुल जैन, नितिन जैन, अतुल जैन एडवोकेट, अरुण जैन, अनिल जैन, सुरेश चंद जैन, मनु लोहिया, यतीश जैन, संजीव जैन लोहिया, सोनू जैन लोहिया, सौरभ जैन अजमेरा, अतुल जैन सूत वाले, तन्नू जैन, नितिन जैन, निखिल जैन, दिलीप जैन, संभव जैन, स्वेताक जैन आदि सेकड़ो महिला पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *