हाथरस। वाहन से बचने के चक्कर में बाइक गड्ढे में गिर गई। बाइक सवार रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा, फिर वहां से दिल्ली ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार रोजगार सेवक हाथरस से गांव लौट रहे थे। वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक उसके साइड से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे बाइक सवार रोजगार सेवक गंभीर घायल हो गया। उन्हें आगरा रेफर किया गया,वहां से दिल्ली ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 45 वर्षीय बृजेश कुमार सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सल्हैपुर चंदवारा में रोजगार सेवक बतौर कार्यरत थे। हाथरस से लौटते समय गांव के नजदीक ही एक नाले का पुल पार करते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उसको साइड से टक्कर मार दी । टक्कर लगने से बृजेश कुमार बाइक सहित सड़क के किनारे बने गड्ढे में गिर गए। परिजन बृजेश कुमार को घायल अवस्था में आगरा, वहां से दिल्ली ले गए थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे उनके घर में मातम छा गया। मृतक की बड़ी पुत्री की गर्मियों में शादी होने वाली थी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र,दो पुत्रियों को रोते-बिलखते छोड़ गया। देर रात गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Home
ताजा न्यूज़
वाहन बचाने के चक्कर में बाइक गड्ढे में गिरी, रोजगार सेवक की मौत,परिवार में छाया मातम
वाहन बचाने के चक्कर में बाइक गड्ढे में गिरी, रोजगार सेवक की मौत,परिवार में छाया मातम
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









