Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

वसुंधरा कॉलोनी के मैनेजर के बैंक से लौटते समय अज्ञात लोगों ने किए हजारों रुपए पार, दी तहरीर,

हाथरस। शहर की पॉश कॉलोनी से मैनेजर से बीती दोपहर को बैंक से लौटते टाइम कॉलोनी के गेट पर दो अज्ञात लोगों ने बातों में लगाकर हजारों पार कर लिए। जिसकी जानकारी मैनेजर को नहीं हुई कुछ देर बाद जानकारी होने पर मैनेजर ने पूछताछ की मामले की छानबीन की पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना करने वाले कैमरे में कैद हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट ओढ़पुरा पर वसुंधरा एनक्लेव के मैनेजर तुलसी प्रसाद बीती दोपहर को मुरसान गेट स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से अपना कार्य करके वापिस आ रहे थे तभी तो काली होंडा साइन बाइक सवार दो लोगों ने उनको बातों में लगाकर रोकने की कोशिश की। मैनेजर तुलसी प्रसाद के न रुकने पर काली होंडा साइन सवार दोनों लोगों ने पीछा करते हुए उनको कॉलोनी के गेट पर बातों में लगाकर रोक लिया। वही उनकी जेब से हजारों रुपए की नगदी पार कर दी। पूरा वाक्या कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की जानकारी के बाद कॉलोनी के लोगो को जानकारी दी गई। जिस पर अफरा तफरी मच गई। वही सभी लोगों लोगो ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला कॉलोनी के सीसीटीवी में कैद हो गया। वही सदर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ कॉलोनी के मैनेजर तुलसी प्रसाद ने लिखित तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *