हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य द्वारा आज कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं महान स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू की पुण्य स्मृति पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की तो वही महान स्वतंत्रता सेनानी कमला नेहरू हाथरस शहर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तमाम यादें संजोए हुए है। आजादी से पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू पत्नी कमला नेहरू के साथ हाथरस आए थे। उस समय शहर के एक बाजार का नाम कमला नेहरू बाजार रखा गया था। इसे अब कमला बाजार के नाम से जाना जाता है। कमला नेहरू बाजार के नाम का शिलालेख भी मंदिर के द्वार पर लगा हुआ है।
देशभर में आजादी की खातिर आंदोलन चल रहा था। अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए क्रांतिकारी लोगों को एकजुट करने में लगे हुए थे। हाथरस में भी स्वाधीनता संग्राम का बिगुल बजा हुआ था। इस दौरान सन 1932 से पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व उनकी पत्नी कमला नेहरू हाथरस आए थे। सासनी गेट से क्रांति चौक की ओर जाने वाले बाजार में उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित किया था। उसी समय इस बाजार को कमला नेहरू बाजार का नाम दिया गया। बाद में इसे मान्यता मिल गई और कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के द्वार पर कमला नेहरू बाजार का शिलालेख भी लगाया गया, जो आज तक लगा हुआ है। वर्तमान में इस बाजार को कमला बाजार के नाम से जाना जाता है। ऐसी आजादी की नायिका को हम शत-शत नमन करते हैं इस अवसर पर जिला सचिव हरिशंकर वर्मा सत्यम वशिष्ठ विष्णु कुमार ठाकुर आकाश सिंह संजय कप्तान आदि मौजूद थे तो वही कवि दीपक रफी द्वारा काव्य पाठ के माध्यम से दोनों शख्सियत को नमन किया गया।




