Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय, महिलाओं ने कांवड़ियों को किया प्रसाद वितरण, मध्यरात्रि के बाद कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

रिपोर्ट – हाथरस से जिला ब्यूरो चीफ बलकेश कुमार कि खास खबर

हाथों में व्यंजन लेकर कांवड़ियों के पीछे दौड़ते रहे आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के सेवादार, सैंकड़ों की संख्या में कांवड़ियों के जत्थों का हुआ आवागमन

फोटो no १ महिला एव बाल कल्याण संस्था के शिविर में कावंड़ियों की सेवा में जुटीं महिला समाजसेविकाएं

सादाबाद।महाशिवरात्रि का पर्व आज है। चारों ओर बम-बम भोले का जयघोष लग रहे है। सभी मंदिर सज गए हैं। हजारों श्रद्धालु कांवड़ लाकर मध्य रात्रि से ही अलग-अलग मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। जबरदस्त भीड़ है। कस्बा सादाबाद पूरी तरह से भगवान शिव की भक्ति के रंग में डूबी है। भोर की पहली किरण निकलते के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई।। 26 फरवरी सुबह से बम भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि से पूजा-अर्चना की। सुबह से देर रात तक शिवालयों में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। सड़कों पर बम-बम भोले का जयघोष करते हुए कांवड़ियों के जत्थे रवाना होते रहे। इन जत्थों की सेवा के लिए जनपद के कस्बा सादाबाद में आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की महिला पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर कांवड़ियों की खूब सेवा की। सेवादार संस्था के पदाधिकारियों कांवड़ियों के पीछे-पीछे पानी, फल, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और दूध लेकर दौड़ते रहे। आदर्श महिला एव बाल संस्था के सेवा शिविर में दूध व चाय आदि व्यंजनों की व्यवस्था की गई। पूरे दिन सेवादार पदाधिकारी कांवड़ियों की सेवा करने में जुटे रहे। रोक-रोककर कांवड़ियों की सेवा की गई। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर पूरे दिन सैंकड़ों की संख्या में कांवड़ियों के जत्थों का आवागमन हुआ। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह समाजसेवियों ने शिविर लगाए। इन शिविरों में खान-पान से लेकर हर सुविधा का ध्यान रखा गया। शिविर में कांवड़ियों एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं उपलब्ध कराईं। कांवड़ियों के आराम करने के लिए गद्दे भी लगाए गए। कस्बा क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों की सेवा के लिए भी शिविर लगाए। शिविर में मुख्य रूप से संस्थापक करतार सिंह ठाकुर,संस्थापक मनीष कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना परिहार, दिनेश बघेल प्रदेश महामंत्री, धीरज दुबे उपसचिव, राखी देवी महिला जिलाध्यक्ष, पूनम वर्मा, जिला महामंत्री, ऊषा देवी, श्यामो देवी, पूनम देवी, जानू चौधरी, अनिल चौधरी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *