Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एडवोकेट अमेंडमेंट बिल” के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कानून मंत्री का फूंका पुतला, रहे हड़ताल पर

हाथरस। मंगलवार 25 फरवरी को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पत्र संख्या 706 के अनुपालन में “एडवोकेट अमेंडमेंट बिल” के विरोध में मंगलवार तहसील सदर में अधिवक्ताओं ने जोदार प्रदर्शन किया और कानून मंत्री का पुतला फूंका । वकीलों ने एक स्वर में कहा कि अगर यह बिल पास हो गया तो अधिवक्ताओं का अहित हो जाएगा, इस बिल को कतई पास नही होने दिया जाएगा, अगर सरकार ने हम वकीलों की मांग नही मानी तो पूरे देश के अधिवक्ता सडकों पर आ जाएंगे और सरकार को उखाड़ फेकेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया या बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से आगे कोई दिशा निर्देश प्राप्त होने पर रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने की व संचालन मीडिया प्रभारी शशांक पचौरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र सिंह कुलश्रेष्ठ, सुरेश चंद्र शर्मा,भूपेंद्र शर्मा, राजू सिंह,जमुना प्रसाद शर्मा,जवाहर लाल पिप्पल, जे.पी.जैसवाल, राकेश चौधरी,संजय गौतम, सुदर्शन शर्मा, मुन्नालाल निमेष, ऋषि उपाध्याय,बच्चू सिंह,अजय शर्मा,अमित उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय, वेदप्रकाश सेंगर, आदर्श सक्सेना, नितिन यादव, राकेश शर्मा, ओ.पी.ठेनुआ, अशोक शर्मा, प्रताप सिंह राघव,राहुल वशिष्ठ,रजनीश गौतम , पिंकी चौधरी,कु.अंकिता गौड़,वृजकान्त बाबू, मधुर चौधरी,सत्येंद्र कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *