Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सदर कोतवाली पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, नगदी व ताश की गड्डी बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ/सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को बैनीराम बाग से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार किया गया है । जिनके नाम विनोद कुमार पुत्र ऊधम सिहं निवासी किला स्टेशन बेलनशाह कोठी थाना कोतवाली नगर, सुनील पुत्र दयाशंकर निवासी जाटव गली बागमूला चौराहा थाना कोतवाली नगर, राजा पुत्र राजू निवासी जाटव गली बागमूला चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस है। जिनके कब्जे से 800/- रूपये नगद व 52 पत्ता ताश बरामद हुए है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार गौतम थाना कोतवाली नगर मय टीम जनपद हाथरसहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *