UP/Hathras; थाना सासनी हाथरस। सासनी क्षेत्र में सड़क हादसे, कार चोरी और मारपीट की घटनाओं के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चार मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में नौ अक्टूबर को अलीगढ़ से हाथरस लौट रहे शैलेंद्र कुमार और उनके पिता भगवती प्रसाद की बाइक को हनुमान मंदिर के आगे वन चेतना केंद्र के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई थी और बाइक में आग लग गई थी। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। लाखन सिंह निवासी नहरोई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।दूसरी घटना में सेवानिवृत्त एलआईयू कर्मी लखमी सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की सफेद अर्टिगा कार चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर की रात घर के पीछे बनी पार्किंग से कार चोरी हुई थी। सुबह पार्किंग का गेट खुला मिला और कार गायब थी। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।तीसरे मामले में गांव गारवगढ़ी निवासी मंजू, पत्नी स्वर्गीय छेदीलाल ने पड़ोसी राहुल, कमला देवी, रेखा और अन्य लोगों पर पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, मारपीट में उन्हें चोटें आईं और मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चौथे मामले में गांव तिलौठी निवासी रजनी ने पति प्रेमपाल, जेठ विनोद व जगदीश और ससुर भजनलाल पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने
Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने
Recommendation for You

UP/Hathras; जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिवकन्या से शिष्टाचार मुलाकात करते हुएहाथरस। गांव नया…

UP/Hathras; घायल का सीएचसी में उपचार करते चिकित्सक हाथरस। गांव भूतपुरा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर…

UP/Hathras; नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर स्वागत करते हुए हाथरस। इलाहाबाद उच्च न्यायालय…

UP/Hathras; देवेंद्र सिंह तोमर चरण सेवक श्री कात्यायनी देवी मंदिरहाथरस। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित बांके बिहारी एन्क्लेव…










