Breaking News
Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग

1 45

UP/Hathras; नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर स्वागत करते हुए हाथरस। इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल किए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जताई। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके आवास पर व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूलमालाएं और पटका पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पं. सत्यप्रकाश शर्मा सर्राफ रंगीला, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, ऋषि कुमार वार्ष्णेय सर्राफ, योगेश कुमार वार्ष्णेय सहपऊ वाले, हेमंत कुमार वार्ष्णेय और देवेंद्र चौहान सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पालिका अध्यक्ष से शहर के चहुंमुखी विकास में तेजी लाने और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।स्वागत से अभिभूत श्वेता चौधरी दिवाकर ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उन्हें कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर के विकास और उसे सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर व्यापारियों ने पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के प्रति भी आभार व्यक्त किया।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *