Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; परशुराम प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार, 640 ग्राम गांजा बरामद

1 37

UP/ Hathras; गिरफ्त में आरोपी हाथरस। कोतवाली नगर क्षेत्र में परशुराम की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय पुत्र वेद प्रकाश निवासी दो कुआं, काली माता मंदिर के पास, लाला का नगला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 15/16 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने परशुराम की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 16 सितंबर को सूचना मिलने पर कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 412/2026, धारा 298 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 सितंबर को अजय को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद 640 ग्राम गांजे के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 414/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 252/2024, धारा 191(2)/115(2)/352/351(2)/351(3)/324(4) बीएनएस के तहत भी अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव एवं कोतवाली नगर पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *