UP/ Hathras; पहलवानों का हाथ मिलवाते बृजभूषण शरण सिंहहाथरस। 115वें लक्खी मेला दाऊजी महाराज के अवसर पर गुरुवार को आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। उन्होंने 85 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों की कुश्ती का शुभारंभ कराया और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समय के बदलाव के साथ कुश्ती के नियमों में भी बदलाव जरूरी है और इस बार दंगल को यूथ तथा Gen Z को समर्पित किया गया है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहले कुश्ती चित-पट के आधार पर होती थी, लेकिन अब दुनिया में प्वाइंट सिस्टम के आधार पर कुश्ती होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार दंगल में WFI के नियमों के अनुसार मुकाबले कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ट्रेडिशनल रेसलिंग को ओलंपिक तक ले जाने की संभावना है। उन्होंने आयोजकों से अलग-अलग भार वर्ग के पहलवानों को समान सम्मान और पुरस्कार देने की बात कही।मीडिया से बातचीत में पतंजलि से जुड़े मानहानि मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर अपने आरोप दोहराए और कंपनी के खिलाफ टिप्पणी की। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके बयानों को लेकर 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में 15 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद अगली सुनवाई 18 सितंबर निर्धारित की गई है।दंगल के मौके पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह, हसायन ब्लॉक प्रमुख डीपी सिंह, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, संयोजक विपुल गौड़, सूर्य प्रताप, विकास भारद्वाज, मुकेश चौहान, अशोक शर्मा, सुमित शर्मा, संदीप जादौन, सुभाष उपाध्याय, प्रशांत शर्मा और जय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक भी काटा गया।
Hathras; दाऊजी मेले के दंगल में बोले बृजभूषण, Gen Z को समर्पित है कुश्ती
Recommendation for You

UP/ Hathras; मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेयहाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के…

UP/ hathras; पूजन अर्चन करते जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला जज विनय कुमार तृतीय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव…












