Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

दिल्ली; पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा वाले बयान पर विपक्ष का हमला, कहा- विफलताओं को छिपाने के लिए नए नाम

1 11


दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर विपक्षी नेताओं ने तीखा हमला बोला है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने छात्रों, युवाओं और शिक्षा से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर बात करने के बजाय एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान दिए गए दिमागी नक्सल शब्द का फिर से जिक्र किया और कहा कि जिन विचारों की उन्होंने आलोचना की थी, उनका समर्थन करने वाले लोग अब खुद बेनकाब हो रहे हैं।एसआरसीसी के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही मैंने दिमागी नक्सल की होम्योपैथी वाली गोली दी, सारे दिमागी नक्सल एक-एक करके बाहर आने लगे। अब जनता भी उन लोगों का असली चेहरा देख रही है जो इस बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *