Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष फैम के संरक्षक श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता द्वारा व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह

1 8

UP/ Hathras; सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष फैम के संरक्षक बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ की अध्यक्षता में श्री राजकुमार कोठीवाला जी की प्रतिष्ठान पर सर्राफा व्यवसाययों द्वारा व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह के संयोजक फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का पगड़ी एवं पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया तथा मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में तन मन से पूर्ण सहयोग एवं योगदान देने का आश्वासन दिया यह व्यापारी सम्मेलन संपूर्ण समाज का सम्मेलन है सभी उद्योगपति व्यापारियों को कार्यक्रम में भाग लेकर अपना योगदान दें व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनका लाभ उद्योगपति व्यापारी को मिलेगा सुरेश अग्रवाल ने स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि व्यापारी उद्योगपति भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है व्यापारियों की मान सम्मान के लिए हर पल हर क्षण हर प्रकार से निस्वार्थ भाव से समर्पित हूं और रहूंगा किसी भी व्यापारी पर कोई भी परेशानी ना आए उसके लिए पूरे संगठन की ओर से पूरे व्यापार मंडल की ओर से तन मन धन से समर्पित रहूंगा उन्होंने 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को 2:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा यह कार्यक्रम आपका अपना है आप सभी कार्यक्रम के संयोजक हैं मैं आपका आदेश पालक सेवक हूं तथा आपको वचन देता हूं कि किसी भी उद्योगपति व्यापारी का कभी भी उत्पीड़न शोषण एवं चंदा चौथ वसूली नहीं होने दूंगा कार्यक्रम में बौहरे श्री रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ अमरेश बंसल लोकसभा प्रभारी पंडित सत्य प्रकाश रंगीला अरविंद वर्मा सुमित पोद्दार जितेंद्र कौशिक धीरेंद्र पाठक पवन पौरुष दिनेश शर्मा जीतू मारवाड़ी बूटी बौहरे जी बौहरे सत्य जी बंशी वर्मा विशाल सोनी अभिषेक रंगीला आदि व्यापारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *