Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; लोकेश्वर महादेव मंदिर पर संत के साथ की मारपीट , लोगो में आक्रोश

Green and White Organic Illustrative Bhim Jayanti Greeting Banner 1 1 scaled

UP/ Hathras;सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित रामबाग मंदिर के समीप लोकेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद एक संत को नामजदों मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। संत के साथ हुई घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।
राजगिरी संत निवासी पंच दशनाम जूना अखाड़ा बनारस ने दी तहरीर में कहा है कि वह लोकेश्वर महादेव मंदिर पर अपने गुरुजी के आदेश पर निवास कर रहे हैं। मंदिर के बाहर एक खोखा वाले ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है और आए दिन उनसे अभद्रता करता है। 21 अगस्त को भी आरोपी ने संत से मारपीट कर अभद्रता की। संत ने जब घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका मोबाइल तोड़ दिया। 4 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व होने के चलते उन्होंने गुरुवार को आरोपी खोखा वाले से उक्त स्थान से खोखा हटाने को कहा । आरोपी इसी बात से कुपित हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी ने संत के साथ मारपीट कर दी । जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सनातनियों में आक्रोश पनप गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर मंदिर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *