UP/ Hathras: सीएचसी में निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिव प्रकाश यादव एवं एमओआईसी पंकज सिंहहाथरस। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण के लिए जैसे ही एसडीएम शिव प्रकाश यादव का काफिला े स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले सीएचसी के उपस्थिति अभिलेख की जांच की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने आइसोलेशन वार्ड, डिलीवरी वार्ड सहित अस्पताल के अन्य महत्वपूर्ण कक्षों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने डिलीवरी वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई तथा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। एसडीएम ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का समय से समाधान करने पर भी जोर दिया गया। औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज सिंह गौरव आदि मौजूद
Hathras; सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Recommendation for You

UP/ Hathras: कबडडी प्रतियोगिता का उदघाटन करते अरूण कुमारहाथरस। गांव कौमरी में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का…

UP/ Hathras: शिक्षिका पल्लवी चतुर्वेदी का स्वागत करती अन्य शिक्षिकायें हाथरस। सासनी मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय में सहायक…












