Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; पल्लवी चतुर्वेदी को राज्य अध्यापक पुरस्कारके लिए चयन

1 2

UP/ Hathras: शिक्षिका पल्‍लवी चतुर्वेदी का स्‍वागत  करती अन्‍य शिक्षिकायें हाथरस। सासनी मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय में सहायक अध्यापक पल्लवी चतुर्वेदी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से सासनी क्षेत्र और पूरे हाथरस जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। विद्यालय में पुरस्कार क लिए चयनित शिक्षिका का अन्य शिक्षिकाओं ने जोशीला स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-4 द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी पत्र में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में हाथरस जनपद से क्रम संख्या 29 पर पल्लवी चतुर्वेदी का नाम दर्ज है। पर प्रदेश के कुल 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान करने के प्रस्ताव को राज्यपाल ने अनुमोदन दिया है। पल्लवी चतुर्वेदी के राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चुने जाने से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में उत्साह है। इसी उत्साह के चलते शिक्षिका पल्लवी चतुर्वेदी का विद्यालय की शिक्षिकाओं ने जोशीला स्वाकत करते हुए कहा कि एक शिक्षक का कर्तव्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं होता, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, रचनात्मकता और आत्मविश्वास जैसे मूल्यों का विकास करना भी है। पल्लवी चतुर्वेदी ने अपने शिक्षण कार्य में इन सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। सम्मान ग्रहण करते हुए सहायक अध्यापिका पल्लवी चतुर्वेदी ने सभी शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर समीक्षा शर्मा, विश्व भारती, विमलेश, हिंदू आर्य, रेखा गुप्ता, कृष्णा कुमारी, अजय सिंह, प्रीति कृष्णा, गीता शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *