UP/HATHRAS।कस्बा में गणेश चतुर्थी का पर्व इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में 16वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार को यह जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के तहत आगामी पंद्रह सितंबर दिन मंगलवार को शाम चार बजे श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी ग्रुप सासनी के डायरेक्टर महेन्द्र सिंह सोलंकी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा रामबती पेट्रोल पम्प के सामने खेरामल की बगीची सासनी से भ्रमण करते हुए शहीद पार्क सासनी पहुँचेगी, जहाँ श्री गणेश जी की 10 दिवसीय पावन स्थापना होगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 08 बजे से भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात मनमोहक भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। समर्पण सेवा समिति सासनी द्वारा क्षेत्र की समस्त सम्मानित एवं ग्रामीण जनता से इस पावन आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और धर्मलाभ कमाने की अपील की गई है।
भव्य शोभायात्रा के साथ सासनी में होगा 16वें विशाल गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ














