Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी, संदिग्ध युवक अंदर छिपा मिला

1 35

UP/ Hathras : थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले की वीडीओ गली में दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के अचानक घर लौटने पर एक संदिग्ध युवक मकान के अंदर छिपा मिला, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया गया कि महीपाल सिंह जादौन का परिवार मंदिर में पूजा करने गया था। मकान खाली पाकर चोर अंदर घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। परिवार के लौटने पर कमरों में सामान बिखरा और आलमारी का ताला टूटा मिला। तलाश करने पर एक युवक मकान के अंदर छिपा मिला, जिसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। दावा है कि उसके पास से चोरी का सामान भी मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। एसएसआई राजेश सरोज ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चोरी हुए सामान की कीमत और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *