Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सिंचाई खंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, अभिलेख व्यवस्थित रखने के निर्देश

1 34

UP/ Hathras: निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीय कार्यों और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित मिले। डीएम ने कैश अनुभाग, अनुबंध रजिस्टर, बजट रजिस्टर और जीपीएफ अनुभाग के अभिलेखों का परीक्षण किया, जो नियमानुसार व्यवस्थित पाए गए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान की कार्यवाही समय से पूरी करने तथा मूवमेंट रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विगत वर्ष की पांच प्रमुख अनुबंध पत्रावलियां, भुगतान संबंधी अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया। डीएम ने सभी अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखते हुए कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *