Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी मेले में कुश्ती दंगल के संयोजक की घोषणा पर टिकी निगाहें

1 33

UP/ Hathras: ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। मेला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों की घोषणा भी शीघ्र होने की संभावना है। वहीं मेला के मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के संयोजक की घोषणा को लेकर दंगल प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में मेला की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले मेला का विधिवत उद्घाटन बलदेव छठ पर होता है। मेला पंडाल एवं शिविर में सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक और मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन भी प्रमुख आकर्षण रहता है।दंगल में देश-विदेश के पहलवान मल्ल विद्या का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इच्छुक लोगों ने जिला प्रशासन को आवेदन दिए हैं। आवेदनों के आधार पर कार्यक्रम संयोजकों का चयन किया जा रहा है और आज या कल में घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *