Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दो सप्ताह में 14 वंदेमातरम कवि सम्मेलन की श्रृंखला का शुभारंभ

1 31

UP/ Hathras: कार्यक्रम में उपस्थित जन हाथरस। आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें अमृत जन्मोत्सव के अवसर पर दो सप्ताह में 14 वंदेमातरम कवि सम्मेलनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरा कवि सम्मेलन काका हाथरसी स्मारक भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष व्यापार फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मीनाक्षी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर आगरा, हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ जनपदों के 350 कवियों की परिचय पुस्तक ‘बधाई है बधाई’ तथा हाथरस के 400 काव्य प्रेमियों की जन्मतिथि पर आधारित पुस्तक ‘शुभकामनाएं’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अनिल बौहरे के सहयोगी रहे दिवंगत पत्रकार गिर्राज किशोर सोंखिया, छेदेलाल अटल, मुन्नालाल रावत, कामरेड भगवानदास, लालता प्रसाद जैन, नरेंद्र दीपक, सुरेश चंद्र मिश्र, रमाकांत चतुर्वेदी और रतन गुप्ता के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को नमन किया गया।अनिल बौहरे ने दिवंगत पत्रकारों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के श्रेष्ठ कलमकार बताया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। पत्रकारों की स्मृति में विवेक गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, डॉ. सुनीता उपाध्याय, रूपम कुशवाह, पूजा वर्मा, माधुरी वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियांशी वार्ष्णेय, सोनाली वार्ष्णेय और राधा कर्ण को सम्मानित किया गया।वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित काव्यपाठ में गाफिल स्वामी इगलास, प्रभु दयाल दीक्षित प्रभु, चांद हुसैन चांद, रामबाबू पिप्पल सादाबाद, श्यामबाबू चिंतन, रूपम कुशवाह और सोनाली वार्ष्णेय ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में गाफिल स्वामी, लक्ष्मण सिंह, सूरजपाल, सोनाली वार्ष्णेय और राधा कर्ण का सहयोग रहा। आयोजन में महादेव अटल, उमाशंकर जैन, ब्रजेश मिश्र, रमेशचंद्र सोंखिया, जितेंद्र रावत, सुनील दीक्षित, ऋषि बौहरे, हरीशंकर वर्मा, अविनाश पचौरी, गोपाल चतुर्वेदी, जीवन लाल शर्मा, रवि सोंखिया, दिनेश अग्निहोत्री, हिमांशु त्रिवेदी, चेतन उपाध्याय, पूरन सागर, अशोक रावत, शरद अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र शर्मा, रितु गौतम एडवोकेट, वैभव गौतम और हर्ष कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन ब्रज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम, संस्कार भारती और काका हाथरसी आयोजन समिति द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *