UP/ hathras मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक करते हुए हाथरस। जनपद में इन्फ्लूएन्जा-ए की प्रभावी निगरानी और संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल बैठक आयोजित कर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।ब्लॉक स्तर के प्रत्येक चिकित्सालय में इन्फ्लूएन्जा-ए संदिग्ध एवं पुष्ट रोगियों के लिए न्यूनतम चार बेड आरक्षित रखने तथा ऑक्सीजन, दवाएं, किट, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। मरीजों के लिए अलग रजिस्टर बनाए जाएंगे।प्रत्येक विकासखंड में रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर श्रेणी-बी के मरीजों के उपचार, होम आइसोलेशन और फॉलोअप की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सालय में 24 घंटे पृथक वार्ड स्थापित किया गया है। गंभीर मरीजों को तत्काल वहां रेफर कर आवश्यकतानुसार जांच एवं विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क लगाने, हाथों की स्वच्छता रखने, भीड़ से बचने, खांसी-छींकते समय मुंह-नाक ढकने तथा लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
Hathras; इन्फ्लूएन्जा-ए को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड आरक्षित
Read Also
Recommendation for You

UP/ Hathras मेला रिसीवर अतुल वत्स को ज्ञापन सोपते श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा प्रतिनिधिमंडलहाथरस। श्री…

UP/Hathras: गिरफ्तार आरोपी हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो का थाना…












