UP/ Hathras मेला रिसीवर अतुल वत्स को ज्ञापन सोपते श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा प्रतिनिधिमंडलहाथरस। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी के नेतृत्व में जिलाधिकारी एवं मेला रिसीवर अतुल वत्स को ज्ञापन सौंपकर वेद भगवान की शोभायात्रा के बाद ही दाऊजी महाराज मेले का शुभारंभ कराने की परंपरा से अवगत कराया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मेला शुरू होने के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष वेद भगवान की शोभायात्रा गणेश चतुर्थी 14 सितंबर तथा देव छठ 17 सितंबर को मनाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने वेद भगवान मंदिर में होने वाले कार्यक्रमों का तिथि वार विवरण भी सौंपा। मंत्रोच्चारण के साथ जिलाधिकारी को वेद भगवान का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।अतुल वत्स ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कार्यक्रमों के लिए मिलने वाली धनराशि पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में शौर्य शर्मा सर्राफ, आचार्य बागीस दत्त गौड़, आचार्य मनोज द्विवेदी, पं. जयशंकर पाराशर, भंवर सिंह पोरुस, बृजेश वशिष्ठ, पं. हेमेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वेद भगवान एवं दाऊजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Hathras; वेद भगवान की शोभायात्रा के बाद ही शुरू होता है दाऊजी मेला
Read Also
Recommendation for You

UP/ hathras मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक करते हुए हाथरस। जनपद में इन्फ्लूएन्जा-ए …

UP/Hathras: गिरफ्तार आरोपी हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो का थाना…












