UP/Hathras: गिरफ्तार आरोपी हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो का थाना हाथरस गेट पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी गई।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में एक युवक बरेली हाईवे पर बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवक की पहचान इमरान पुत्र नूर अहमद निवासी रतनगढ़ी, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने युवाओं से सड़क पर स्टंटबाजी नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया खतरनाक स्टंट स्वयं के साथ अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
Hathras; वायरल स्टंट वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Read Also
Recommendation for You

UP/ hathras मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक करते हुए हाथरस। जनपद में इन्फ्लूएन्जा-ए …

UP/ Hathras मेला रिसीवर अतुल वत्स को ज्ञापन सोपते श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा प्रतिनिधिमंडलहाथरस। श्री…












