Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

1 21

UP/ Hathras। शहर के घंटाघर पर सवर्ण समाज और परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए कानून वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में चिंता है। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण नीति पर पुनर्विचार कर आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को लाभ देने की मांग भी उठाई। साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग करते हुए सरकार से सवर्ण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया।प्रदर्शन में भारतीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक, जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, चंद्रमोहन पाराशर, डॉ. मोहन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, नितिन ठाकुर, पुनीत वार्ष्णेय, आशीष उपाध्याय, अतुल शर्मा और दीपू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *