Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras: एसडीएम के समक्ष जनता दर्शन में किसानों ने रखीं समस्याएं

1 8

UP/ Hathras शिकायत सुनते एसडीएम शिव प्रकाश यादवहाथरस।तहसील सासनी परिसर में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम के साथ तहसीलदार डौली यादव ने क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
सोमवार को लगाए गये जनता दर्शन में किसानों ने मुख्य रूप से राजस्व, भूमि विवाद, चकरोड, रास्ते, नाली, जलभराव, बिजली तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कीं। किसानों ने बताया कि कई समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए। तहसीलदार डोली यादव ने भी राजस्व से संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर जल्द समाधान कराया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस मौके पर सभी क्षेत्र के कानूनगो, लेखपाल मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *