Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras: बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक

1 7

UP/ Hathras रूद्राविभेषक करते श्रद्धालुहाथरस। सासनी किले के पास स्थित प्राचीन बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।वैदिक ज्योतिष संस्थान के पूर्णानंदपुरी महाराज तथा बांके बिहारी ज्योतिष संस्थान के आचार्य शैलेश शर्मा एवं हिमांशु शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से महारुद्राभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद, बिल्वपत्र, पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान शिव का अभिषेक किया।आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना का अवसर देने के लिए आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने सुख-शांति, समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में पं. तुषार उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, पं. अनिल कृष्ण शास्त्री, राहुल वार्ष्णेय, हरीशंकर वार्ष्णेय, दीपक भारद्वाज, प्रदीप उपाध्याय, संजीव कुमार शर्मा, अवधेश दीक्षित, निशांत शर्मा, लोकेन्द्र, दीपक लवानिया, शैलेश अवस्थी, विक्की सैनी, राहुल अग्रवाल, आयुष सराफ, रोहित पुजारी, संदीप सराफ, सुमित, पंकज कुमार, दीपू सराफ, विकास सराफ, मोहित सराफ, प्रशांत महाराज, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, दिलीप वार्ष्णेय, जीतू उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भूप सिंह, अनुराग शर्मा, मोहित शर्मा, डॉ. शिवम, नीरज, हरिओम, कोमल गुप्ता, मोहन कुमार, हरगोविंद सिंह, पिंटु, अक्षय कुमार, कुंदन कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *