UP/ Hathras एसडीएम से शिकातय करते ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेताहाथरस। ग्राम अजरोई में फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी और दुर्गंध को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अजरोई रोड स्थित दुर्गा स्टील और नील फैक्टरी से अमोनिया गैस मिश्रित केमिकलयुक्त गंदा पानी नाले में बहाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध के साथ जहरीली गैस फैलती रहती है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान एवं भाजपा रूहेरी मंडलाध्यक्ष हपेन्द्र सिह ने एसडीएम से की है।
सोमवार को ग्राम प्रधान अजरोई एवं भाजपा मंडल रुहेरी के उपाध्यक्ष हपेन्द्र सिंह ने एसडीएम शिव प्रकाश यादव से शिकायत करते हुए कहा है कि 23 और 24 अगस्त की मध्यरात्रि गांव के एक पूर्व सैनिक के बच्चू सिंह फौजी के पुत्र गौरव व भूरा फौजी उर्फ अनिल गंदे नाले के पास वाले रास्ते से गुजर रहे थे इसी दौरान नाले में अमौनिया मिश्रित गंदा पानी टैंकर से बहाया जा रहा था, जिससे उठ रही तेज दुर्गंध और गैस के प्रभाव में दोनों अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए गौरव सिंह को अलीगढ़ के शेखर सर्राफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में भर्ती कर उनका उपचार चल रहा है। वहीं भूरा फौजी को काफी प्रयास के बाद होश में लाया जा सका। घटना के बाद ग्रामीणों में फैक्ट्रियों के खिलाफ भारी रोष है। एसडीएम शिव प्रकाश यादव को सौंपे शिकायती पत्र में दोनों फैक्ट्रियों की जांच कर तत्काल बंद कराने तथा सुरक्षित जल निकासी और ट्रीटमेंट की व्यवस्था होने के बाद ही संचालन की अनुमति देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Hathras: अजरोई में तेज दुर्गंध के साथ जहरीली गैस ग्रामीण परेशान














