Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

UP:रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुआ 3 हजार, कैशलेस इलाज की सुविधा भी

HATHRAS। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने और ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि 500 से बढ़ाकर 1 हजार रुपये किए जाने पर खुशी जताई गई।विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि रसोइयों को अब प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। दुर्घटना की स्थिति में एसबीआई से 2 लाख रुपये तक की सहायता की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि रसोइयां बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता और अनुशासन का संदेश भी दे रही हैं। इस दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में सीडीओ पीएन दीक्षित सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *