Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras-गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के संकल्प लेकर हरिद्वार से सठिया पहुंची यात्रा

ChatGPT Image Aug 22 2026 10 41 08 PM

UP/ Hathras गोमाता को राष्‍टमाता का दर्जा दिलाने के लिए पदयात्रा से लौटे गौसेवक हाथरस। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ हरिद्वार से सासनी के ग्राम सठिया तक निकाली गई प्रथम यात्रा शनिवार को गांव पहुंची। यात्रा में पांच किलोग्राम की गौ माता की प्रतिमा लेकर रवेंद्र भाटी, गोपाल और सुमित बजरंगी हरिद्वार से पैदल यात्रा करते हुए सठिया पहुंचे।
शनिवार को पैदलयात्रियों के गांव सठिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रा का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने सुमित बजरंगी की ओर से यात्रा में शामिल लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गौ माता की प्रतिमा को ग्राम सठिया स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गौ माता के संरक्षण और सम्मान का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके संरक्षण और सेवा के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विनीत तोमर, सपना, सलोनी, ऊषा, संगीता, भूमि, चंचल, रवि ठाकुर, गौरव, काना, शनि, गोविंद, दीपेश, नमन, विकास, भोला, सतीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापना के बाद ग्रामीणों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *