UP/Hathras:- मौत जांच करते चिकित्सक एवं पुलिस हाथरस। गांव बिजहारी के माजरा न्यू बिजलीघर कॉलोनी में आवास निर्माण के दौरान करीब 22 वर्षीय कमल गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सासनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
Hathras:- संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत से मचा कोहराम
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













