UP/HATHRAS श्री रामलीला मैदान में श्री कृष्ण लीला हाथरस। कस्बा श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे भक्त प्रह्लाद चरित्र का मंचन किया गया। कथा वाचक स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा, सत्य के प्रति समर्पण और ईश्वर में अटूट विश्वास का मार्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आराध्य का साथ नहीं छोड़ता। हिरण्यकश्यप द्वारा प्रह्लाद को अनेक प्रकार की यातनाएं दिए जाने के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट आस्था कभी डगमगाई नहीं। अंततः भगवान श्रीहरि ने नरसिंह अवतार धारण कर अपने भक्त की रक्षा की और अधर्म का अंत किया। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और भक्ति की सदैव विजय होती है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु कथा का रसपान कर भावविभोर हो उठे इस अवसर पर यज्ञ आचार्य पंडित खगेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मुख्य यजमान संजय उपाध्याय, विजय कुमार शर्मा एवं शालिनी शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर यज्ञ आचार्य खगेंद्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय शर्मा, शालिनी शर्मा, संजय उपाध्याय, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, मदन गोपाल अग्रवाल, अरविंद वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय नलवाले, लालता प्रसाद माहौर,सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, संजय सिंह, अखिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल काका, डॉक्टर कैलाश चंद, नरेश कुशवाहा के अलावा सैकड़ो भक्त जन मौजूद रहे
दाऊ बाबा सेवा मंडल की श्रीकृष्ण लीला में किया भक्त प्रह्लाद कथा का मंचन














