Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नानऊ मार्ग पर हादसे को न्योता दे रहा खोखला बिजली का पोल,

UP/HATHRAS: नानऊ रोड स्थित बिजली का जर्जर पोलहाथरस। कस्बा में नानऊ मार्ग स्थित किशनपुरी मोहल्ले में सड़क किनारे लगा बिजली विभाग का लोहे का एक पोल पूरी तरह नीचे से खोखला बिजली का जर्जर पोल जिससे होकर हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे हैं, यह पोल बड़े हादसे को दावत दे रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में हर समय भारी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है।
शुक्रवार को मुहल्ला निवासियों ने बताया कि यह पोल पिछले काफी समय से अपनी जर्जर हालत में खड़ा है और कभी भी तेज हवा या किसी वाहन के धक्के से गिर सकता है। इसके गिरने से राहगीरों और आसपास के लोगों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में जब सासनी विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष रतन से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तुरंत ही जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी और जल्द से जल्द इस खतरनाक पोल को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *