Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

HATHRAS राष्ट्रीय मुद्रा बरामदगी पर एसडीएम का व्यापार मंडल ने किया सम्मान

UP/HATHRAS फैम के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में  उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह का स्वागत करते हुएहाथरस। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल फैम के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सदर उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह का उनके कार्यालय में श्रीराम दरबार की प्रतिमा एवं पटका भेंट कर स्वागत किया।व्यापार मंडल ने हाल ही में स्थानीय प्रशासन द्वारा कथित रूप से गलाने के लिए ले जाई जा रही भारतीय मुद्रा की बरामदगी को सराहनीय कार्रवाई बताते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि स्थानीय धातु कारोबार की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर एसडीएम राज बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की गलत हरकतों से पूरे व्यापारी समाज की छवि प्रभावित होती है। प्रशासन भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखेगा, जबकि ईमानदारी से कारोबार करने वाले व्यापारियों को पूरा सहयोग और संरक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम में पंडित हरेंद्र शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ऋषि वार्ष्णेय, लोकेश अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *