UP/Hathras: पुलिस का आभार जताते हुएहाथरस। सहपऊ थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में चली गई 49,010 रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया।मधाभोज निवासी दिनेश पुत्र चंद्रपाल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए गलती से 49,010 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना सहपऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभार्थी खाते को डेबिट फ्रीज कराया और धनराशि सुरक्षित कराई।लगातार प्रयासों के बाद पूरी 49,010 रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर दिनेश ने सहपऊ पुलिस का आभार जताते हुए साइबर टीम की सराहना की।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर पुलिस ने लौटाए 49 हजार रुपये, यूपीआई से गलत खाते में गई थी रकम
Recommendation for You

UP/Hathras: अतुल कृृृृष्ण भारद्वाज का स्वागत करते समिति के विजय शर्मा परिवार सहित हाथरस। कस्बा स्थित…

UP/Hathras: शिकायतकर्ता राजीव कुमार वार्ष्णेयहाथरस। जनपद हाथरस में प्रशासनिक कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में…












