Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकातसंगठन विस्तार, यूजीसी नियमावली और हाथरस की संगठनात्मक तैयारियों पर हुई चर्चा

UP/Hathras: प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री  से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडलहाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी के हाथरस इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा एवं जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी से मुलाकात की।बैठक के दौरान युवा छात्रों से जुड़े यूजीसी के नए नियमों (यूजीसी रेगुलेशन) पर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने इस विषय पर संगठन की भावी रणनीति एवं छात्रों के हितों को लेकर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी को हाथरस जनपद के हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी एवं मुरसान क्षेत्र के 118 पदाधिकारियों तथा लगभग 2,650 सदस्यों की सूची सौंपते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों, वार्डों, ब्लॉकों और तहसीलों में शीघ्र कमेटियों का गठन पूरा किया जाए, ताकि आगामी चुनावों में संगठन मजबूती के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।बैठक के दौरान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि सासनी के रामलीला मैदान में 11 अगस्त 2026 तक श्रीराम कथा एवं श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा का वाचन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया, जिसे दोनों नेताओं ने स्वीकार करते हुए सासनी आने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित तथा पूर्व भाजपा विस्तारक संजीव गोयल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *