UP/Hathras हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की कैलाश मंदिर वाली गली में सोमवार सुबह एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने समय रहते कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।बताया जाता है कि विवाहिता ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।पति का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य विवाहिता को घरेलू कामकाज और खाना बनाने को लेकर लगातार ताने देते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जबकि चिकित्सकों की निगरानी में विवाहिता का उपचार जारी है।
घरेलू तनाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती
Recommendation for You

UP/Hathras बैठक में मौजूद उद्योगपति हाथरस। ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर विद्युत अधिकारियों और व्यापारी प्रतिनिधियों के…

UP/Hathras उपस्थित श्रद्धालुहाथरस। हलवाई खाना स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में आयोजित धर्मसभा में…

UP/Hathras घायल युवक हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लढौटा निवासी एक युवक को अज्ञात दबंगों पीटकर…

विद्यार्थियों के साथ खुशी का इजहार करते संस्था निदेशक सुनील झा UP/Hathras हाथरस। सासनी-जलेसर गांव किशन…










