UP/Hathras हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन के चिकित्सा अधीक्षक ने चर्च के पास संचालित डॉ. अशरफ अली के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, जहां एक व्यक्ति के अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य करने की जानकारी मिलने पर प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की गई।इसी क्रम में केनरा बैंक के सामने छीतीपुर, रति का नगला रोड स्थित लोट्स हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। जांच में चिकित्सक अनुपस्थित मिले तथा अस्पताल का पंजीकरण 30 अप्रैल 2026 को समाप्त पाया गया। नवीनीकरण संबंधी कोई अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर संचालक को नोटिस जारी कर वैध पंजीकरण होने तक अस्पताल बंद रखने के निर्देश दिए गए।वहीं सिकंदराराऊ रोड, सलेमपुर स्थित माता रानी क्लीनिक के निरीक्षण में भी चिकित्सक अनुपस्थित मिले। स्टाफ क्लीनिक का पंजीकरण और चिकित्सक की शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी करते हुए संचालक को 10 जुलाई तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
झोलाछाप क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों को नोटिस
Read Also
Recommendation for You

UP/Hathras निरीक्षण करते जिलाधिकारी अतुल वत्सहाथरस। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिलाधिकारी…

Hathras/ नवगठित कार्यकारिणी सदस्य हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत सासनी नगर कार्यकारिणी…










